मप्र के 43 राज्यमार्ग बनेंगे राष्ट्रीय राजमार्ग

भोपाल, 16 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के 43 राज्य राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग में बदल जाएंगे। इन सड़कों की प्रदेश में कुल लम्बाई 4,994 किलोमीटर है।

जनसंपर्क विभाग की ओर से बुधवार रात जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 21 राजमार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया है, वहीं केंद्र सरकार ने 22 राज्य राजमार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्घांतिक सहमति दी है।

केंद्र सरकार द्वारा जिन राजमार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है और जिन मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पर सहमति जताई गई है, वे राज्य को महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से जोड़ने वाले मार्ग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493