गलती की है तो पश्चाताप करने को तैयार हूं : अलका लांबा

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा ने स्वयं के पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाए जाने की खबरों के बीच गुरुवार को कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती की है, तो वह ‘पश्चाताप’ करने के लिए तैयार हैं।

अलका ने ट्विटर पर लिखा, “मैं पार्टी की अनुशासित कार्यकर्ता हूं और इसके हर निर्णय का सम्मान करती हूं। मैंने अगर अनजाने में कोई गलती की है तो मैं उसके लिए पश्चाताप करने को तैयार हूं, ताकि पार्टी को भ्रष्टाचार विरोधी अपनी लड़ाई में कोई दिक्कत न आए।”

सूत्रों के अनुसार, आप ने अलका को पार्टी लाइन से हटकर बयान देने की वजह से पार्टी के प्रवक्ता पद से दो माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।

यह फैसला पार्टी लाइन से हटकर दो दिन पहले दिए गए अलका के इस बयान की वजह से लिया गया, जिसमें उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय को विभाग से इसलिए ‘हटाया गया’ है, ताकि प्रीमियर बस सर्विस स्कीम की सही जांच हो सके।

उनका यह बयान आप के उस रुख से अलग बयान देने के लिए किया गया, जिसके मुताबिक गोपाल राय ने ‘स्वास्थ्य कारणों’ की वजह से स्वयं विभाग छोड़ा।

वहीं, अलका के बयान से ऐसा संकेत मिला कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रीमियम बस सर्विस स्कीम संबंधी कथित भ्रष्टाचार जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए गोपाल राय से विभाग छोड़ने के लिए कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493