वरुण जुलाई तक अकेले ही करेंगे ‘ढिशूम’ का प्रचार

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ का प्रचार जुलाई तक अकेले ही करेंगे। उनके सह-कलाकार जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ का प्रचार जुलाई तक अकेले ही करेंगे। उनके सह-कलाकार जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के सेट पर फिल्म का पहला गीत ‘सौ तरह के’ लांच करने पहुंचे वरुण से पूछा गया कि वह अकेले ही फिल्म का प्रचार क्यों कर रहे हैं?

इस पर उन्होंने कहा, “जॉन ‘फोर्स 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और जैकलिन मियामी में शूटिंग कर रही हैं लेकिन वह जल्द ही वापस आएंगी।”

उन्होंने कहा, “वे जुलाई में लौटेंगे, लेकिन मैं खुद को नहीं रोक सका। मेरा जुड़ाव दर्शकों के साथ है और इसलिए मैं यहां हूं। मैं अधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकता हूं कि ‘ढिशूम’ का प्रचार शुरू हो रहा है।”

वरुण ने बताया कि संगीत जगत से प्रीतम, साजिद-वाजिद, मीका उनके पसंदीदा सितारे हैं।

अभिनय देव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फोर्स 2’ में सोनाक्षी सिन्हा भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म का सेट चीन और बुडापेस्ट में है, जबकि जैकलिन निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की फिल्म के लिए मियामी में हैं। इसमें अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं।

वरुण ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493