बार्सिलोना के साथ जुड़ सकते हैं प्रेडो

लंदन, 16 जून (आईएएनएस)। चेल्सी के स्टार स्ट्राइकर प्रेडो ने कहा है कि वह आने वाले समय में एक सीजन के लिए स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ जुड़ सकते हैं।

प्रेडो (28) अभी यूरो 2016 में स्पेन के लिए खेल रहे हैं। बीते सीजन में प्रेडो ने एक सत्र के लिए बार्सिलोना के साथ 2.2 करोड़ पाउंड में करार किया था।

प्रेडो हालांकि इंग्लिश प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण को यादगार नहीं बना सके थे।

इटली की टीम के कोच एंटोनियो कोंटे यूरो कप के बाद चेल्सी के कोच होंगे और उनका मुख्य काम प्रेडो को इंग्लैंड से बाहर जाने से रोकना होगा।

प्रेडो का चेल्सी के साथ करार खत्म होने में तीन साल बाकी है। उन्होंने बार्सिलोना की युवा टीम में रहते हुए फुटबाल के गुर सीखे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493