उप्र : अमिताभ ठाकुर ने की कैडर बदलने की मांग

आईपीएस कैडर नियमावली के नियम 5(2) में कैडर परिवर्तन के लिए जान को खतरा की स्थिति उत्पन्न होना बताते हुए अमिताभ ने अपने प्रत्यावेदन में कहा कि उन्हें और उनकी सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से जान को खतरा है।

मुलायम ने उन्हें फोन पर धमकी भी दी थी। साथ ही खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ नूतन ने लोकायुक्त को शिकायत की थी।

अमिताभ ने कहा है कि ये लोग अत्यंत ताकतवर हैं और ऐसी स्थितियों में उनका कैडर परिवर्तन किया जाना ही उचित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493