बिजली चोरी रोकने के लिए गोयल ने राज्यों से सहयोग मांगा

पणजी, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने देश में बिजली चोरी को रोकने के लिए गुरुवार को राज्यों से समर्थन मांगा।

गोयल ने यहां से 26 किलोमीटर दूर कोनसोलिम में राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में कहा, “शहरी क्षेत्रों और कस्बों में 24 घंटे बिजली की जरूरत है।”

बिजली चोरी कम करने के गुजरात के अनुभव को साझा करते हुए गोयल ने कहा कि गुजरात में बिजली की कीमत में सबसे कम वृद्धि की गई थी।

गोयल ने कहा, “जो बिजली चोरी करते हैं, वे गरीब नहीं है। ज्यादा बिजली चोरी करना भी भ्रष्टाचार है।”

उन्होंने सभी राज्यों में बिजली चोरी कम करने की अपील की और कहा कि इस तरह की चोरी रोकने से काफी राजनीतिक लाभ होगा। उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार की कई योजनाओं के लिए राज्यों से समर्थन मांगा।

सम्मेलन में गोयल ‘ऊर्जा’ नाम का एप लांच करेंगे। इसे केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इसकी सहायता से उपयोगकर्ता के इलाके की बिजली की स्थिति से संबंधित जानकारी का आसानी से पता लगाया जा सकेगा।

‘ऊर्जा’ को उपभोक्ता की मदद के लिए विकसित किया गया है। इसे शहरी बिजली वितरण प्रणाली के साथ जोड़ा गया है जिससे बिजली कटौती, कनेक्शन का समय पर रिलीज होना, शिकायतों का निस्तारण से संबंधित जानकारियां होंगी।

मंत्रालय ‘ऊर्जागीरी’ नाम से एक अभियान भी चलाएगा। इसमें बिजली चोरी रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

एक अनुमान के अनुसार दिल्ली में प्रत्येक साल बिजली चोरी के कारण 1,000-1,300 करोड़ रुपये का नुकसान होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493