मलाइका ने घोड़ों पर क्रूरता के खिलाफ मुहिम छेड़ी

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने पशु अधिकार संगठन ‘पेटा’ के साथ मिलकर घोड़ा गाड़ी के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

पीपुल फार द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने एक प्रिंट विज्ञापन जारी किया है। इसमें मलाइका एक घोड़े के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। साथ ही इस पर लिखा है, ‘रहमदिली सुंदर है, घोड़ा गाड़ी को न कहें।”

इसके बारे में मलाइका ने एक बयान में कहा, “मैंने पेटा के अभियान में अपनी आवाज मिलाई है। दयालु लोगों से हम पूछ रहे हैं कि बुद्धिमान घोड़ों को गुलाम बनाने वाले किसी उद्योग का साथ देने से पहले वे एक बार सोचें।”

उन्होंने कहा, “परिवहन के अन्य रूपों का चयन कर हर व्यक्ति घोड़ों को बेदम कर देने वाली यातना से बचा सकता है।”

पेटा मुंबई में घोड़ों की स्थिति से संबंधित मामले में बंबई उच्च न्यायालय में एक मामले में पक्षकार था। उच्च न्यायालय ने एक साल के अंदर घोड़ा गाड़ी को मुंबई से हटाने को कहा है।

हालांकि, अप्रैल में सर्वोच्च न्यायालय ने घोड़ा गाड़ी को छह महीने या तब तक चलाने की अनुमति दी, जब तक बंबई उच्च न्यायालय द्वारा पुनरीक्षण याचिका पर निर्णय नहीं दे दिया जाता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493