रजनीकांत बिल्कुल स्वस्थ : मीडिया प्रभारी

चेन्नई, 17 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत नासाज होने की अटकलों के बीच उनके मीडिया प्रभारी ने कहा है कि वह एकदम भले-चंगे हैं और अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं।

रजनीकांत के मीडिया प्रभारी ने आईएएनएस को बताया, “रजनीकांत सर एकदम स्वस्थ हैं। वह अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं और उनके जल्द लौटने की संभावना है। पसीने निकालने वाले शूटिंग शेड्यूल की वजह से उनके डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दी थी और इसलिए उन्होंने छुट्टियों पर जाने का निर्णय लिया।”

कुछ रिपोर्टों में यहां तक कहा गया कि 65 वर्षीय सुपरस्टार कैलिफोर्निया में गुर्दे से संबंधित बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

मीडिया प्रभारी ने कहा, “उन्होंने अमेरिका रवाना होने से पूर्व चेन्नई में पूरा मेडिकल चेकअप कराया था।”

रजनीकांत के जुलाई के पहले सप्ताह में उनकी आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ के सेट पर पहुंचने की उम्मीद है।

उनकी ‘कबाली’ अगले साल 15 फरवरी को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493