दिल्ली में मौसम गर्म, उमस भरा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम गर्म व उमस भरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बदली छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शहर में शुक्रवार सुबह उमस भरी रही। दोपहर एवं शाम में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आसमान में आंशिक बदली छाने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 67 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को मौसम गर्म एवं उमस भरा रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493