लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को अपने 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए।
सपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मथुरा शहर से डॉ. अशोक अग्रवाल, सहारनपुर के देवबंद से मीना राणा, देवरिया शहर से विजय प्रताप यादव, बबीना से श्याम सुंदर यादव, गोरखपुर (ग्रामीण) से विजय बहादुर यादव की उम्मीदवारी की घोषणा की।
शिवपाल ने कहा कि झांसी से माला कुशवाहा, मिजार्पुर के मझवा से प्रभावती यादव, बरेली के मीरगंज से जाहिद हुसैन, नोएडा के जेवर से वेवन नागर व सोनभद्र के दुद्धी से रूबी प्रसाद को पार्टी की ओर से विधानसभा का टिकट दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath