जीआरपी थाना प्रभारी रवि चंद्र मिश्रा के निर्देश पर जीआरपी के जवान नरेंद्र शुक्ला, रामनरेश और नरेंद्र प्रताप गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक ट्रेन में यात्रा कर रही बांदा निवासी विजय सिंह की पत्नी सरिता सिंह चंदेल का पर्स चोरी कर दो महिलाएं झांसी स्टेशन पर उतरी हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी के जवानों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। तभी उन्हें झांसी स्टेशन परिसर में बने पार्क के नजदीक बच्चा लिए दो महिलाओं समेत कुछ अन्य महिलाएं नजर आईं। जीआरपी के जवानों को देख वे महिलाएं घबरा गईं। शक होने पर जीआरपी ने उन महिलाओं को पकड़ लिया और थाने ले आए।
महिला पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से यात्री का चोरी किया गया सामान और कुछ नकदी बरामद हुई।
पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम नीलम पत्नी विक्की, अनीता पत्नी कुंदन, मोनिका पुत्री किरण, शोभा पत्नी रंजीत, सविता पत्नी आकाश और निरमा पत्नी महिपत बताया।
जीआरपी ने पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी पुलिस के अनुसार, पकड़ी गईं महिलाओं ने लगभग आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
dharmpath.com dharmpath