दीपिका को है सोने के गहनों से प्यार

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सोने के प्रति प्यार साफ छलकता है। उन्हें कई बार सोने के गहने पहने देखा गया है।

2013 में एक के बाद एक तीन सफल फिल्में, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रामलीला-गोलियों की रासलीला’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का जश्न मनाने के लिए उन्होंने दिसम्बर में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उन्हें सोने की चमक वाले परिधान में देखा गया था।

सोने में कुछ तो ऐसा है, जो दीपिका को लुभाता है। अभिनेत्री का कहना है कि इसके पीछे सांस्कृतिक इतिहास छिपा है।

दीपिका ने कहा, “पारंपरिक या सांस्कृतिक रूप से देखा जाए, तो सोने में कुछ तो खास है। यह जश्न और उत्सव का प्रतीक है और सकारात्मकता तथा समृद्धि को दर्शाता है।”

दीपिका ने कहा, “जब भी उत्सव का अवसर होता है, मुझे सोने से जुड़ी चीजें तोहफे में देना अच्छा लगता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493