कैराना मामले की जांच संतों से कराएगी सपा

पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का कहना है कि उनके पास इंटेलीजेंस की भी रिपोर्ट है कि कैराना ही नहीं, कहीं भी कोई पलायन नहीं हो रहा है। बावजूद इसके भाजपा उप्र में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहती है।

शिवपाल का कहना है कि किसी भी कीमत पर उप्र का सद्भाव बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने ने पश्चिमी उप्र के भाजपा नेता संगीत सोम और हुकुम सिंह पर नकली नोटों का धंधा और जमीनों पर कब्जा करने समेत दो नंबर के कार्यो में लिप्त रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अब इसकी जांच करा रही है।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में शिवपाल ने कहा कि कैराना मामले की जांच के लिए उन्होंने संत विरादरी के स्वामी कल्याणदेव, आचार्य प्रमोद कृष्णम, नारायण गिरि, स्वामी चिन्मयानंद और हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि से कैराना जाकर वहां की स्थिति का आकलन करने का निवेदन किया है।

उन्हांेने कहा कि अभी तक राजनीतिक दल के लोग जांच के लिए जाते थे तो ऐसा कहा जा सकता है कि वह अपनी जांच रिपोर्ट में भी मनमानी कर सकते हैं, लेकिन संतों पर तो पूर्ण विश्वास है कि वह दूध का दूध और पानी का पानी निकालेंगे।

शिवपाल ने भाजपा पर खुलकर आरोप लगाया है कि चुनाव की नजदीकी देख भाजपा उप्र का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना चाहती है।

उन्होंने कहा, “गुजरात के दंगों के दौरान जो पलायन हुआ उसका मोदी साहब जवाब दें। मोदी साहब तो चीन का कब्जा हटा नहीं पाए, लेकिन हमने तो मथुरा में भूमि कब्जे को हटवा दिया।”

एक सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा, “गवर्नर साहब तो रोज हमारा हेलीकॉप्टर लेकर जाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493