दिल्ली में गर्म सुबह

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह गर्म रही। तेज धूप होने के साथ-साथ उमस भी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह गर्म रही। तेज धूप होने के साथ-साथ उमस भी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में दिन में हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”

यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है, जबकि सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493