दर्शक मुझे नकारात्मक किरदारों में पसंद कर रहे : ताहिर राज भसीन

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘फोर्स 2’ में भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता ताहिर राज भसीन का कहना है कि दर्शक उन्हें नकारात्मक किरदारों में पसंद कर रहे हैं।

29 वर्षीय इस अभिनेता ने क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी’ से बॉलीवुड में विलेन के रूप में कदम रखा था। फिल्म में उनका नाम करन वाल्ट रस्तोगी था।

फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मैं इसे एंटी-हीरो या ग्रे कैरेक्टर कहना चाहूंगा और इसका श्रेय आज के निर्माताओं व दर्शकों को जाता है। दर्शक परिपक्व हो चुके हैं। दर्शक इस शैली और इन चरित्रों को स्वीकार कर रहे हैं।”

ताहिर ने कहा, “इस तरह के चरित्र का उभरना लेखकों तथा मेरे जैसे अभिनेताओं के लिए रोमांचक है।”

यह पहली बार होगा, जब ताहिर के साथ ‘फोर्स 2’ में सोनाक्षी सिन्हा, जॉन अब्राहम जैसे सितारे होंगे। फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493