अतिपिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने अमरोहा जा रहे जयंत ने किसानों की दुर्दशा के लिए भी सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है।
रालोद के जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ततारपुर बाईपास पर पार्टी नेता जयंत का जोरदार स्वागत किया गया। छोटे चौधरी (जयंत) ने जवाहरबाग कांड को सपा की देन बताते हुए कहा कि सरकार चाहती तो जमीन को शांतिपूर्वक खाली कराया जा सकता था।
कैराना से पलायन होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा व भाजपा की मिलीभगत से सबकुछ हो रहा है। इस अवसर पर जयंत चौधरी ने किसानों की दुर्दशा के लिए भी सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है।
उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से आजिज आ चुकी है।
dharmpath.com dharmpath