गोल्फ : क्वींस कप में तीसरे राउंड के बाद गंगजी 26वें स्थान पर

सैमुई (थाईलैंड), 18 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी राहिल गंगजी को क्वींस कप के तीसरे दिन शनिवार को नौ अंकों का नुकसान हुआ और वह दिन की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर हैं। उन्होंने तीसरे दिन वन-अंडर 70 का कार्ड खेला।

हिम्मत राय और चिराग कुमार क्रमश: 32वें और 38वें स्थान पर रहे।

गंगजी ने दूसरे, छठवें और आठवें होल पर बर्डी लगाईं जबकि वह तीसरे और 16वें होल पर दो बोगी लगा बैठे। तीसरे दिन की समाप्ति तक उनका कुल स्कोर थ्री-अंडर 210 है।

हिम्मत को तीसरे दिन पांच स्थान का नुकसान हुआ। उन्होंने तीसरे दिन 70 का कार्ड खेला जिसके कारण उनका कुल स्कोर 211 है।

चिराग ने तीसरे दिन 25 स्थान की छलांग लगाई और 67 का कार्ड खेल 38 वां स्थान हासिल किया। उनका कुल स्कोर 212 है।

उनसे एक शॉट पीछे एस.एस.पी चौरसिया रहे, जिन्होंने 70 का कार्ड खेला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493