उप्र : ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

गांव रुदायन निवासी भगवान सिंह कुशवाहा के पुत्र धर्मवीर का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व दिल्ली के शिव बिहार कालोनी से हुआ था। धर्मवीर की पत्नी पूनम अपनी मां सरोज देवी के साथ दिल्ली से वापस ससुराल गांव रुदायन लौट रही थी।

दिल्ली से ट्रेन द्वारा सासनी आई, जहां स्टेशन पर मृतका पूनम और उसकी मां सरोज ने खाना खाया फिर वहां से पूनम अपनी मां सरोज और सात माह की पुत्री दिव्या के साथ रेलवे ट्रैक पार कर गांव आने के लिए तांगे में बैठने जा रही थी, तभी अप लाइन पर एक ट्रेन आ गई और इसकी चपेट में पूनम आ गई।

सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को घर ले आए। मां बेटी की दर्दनाक मौत से मोहल्ले में मातम छा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493