भाजपा कैराना में कराना चाहती है दंगा : शिवपाल

यहां रीडगंज ओवरब्रिज के उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कैराना से किसी ने पलायन नहीं किया है। शिक्षा या नौकरी करने के लिए लोग बाहर गए तो यह ‘पलायन’ कैसे हो गया?

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगा फैलाने वाला एक विधायक जिसे केंद्र सरकार ने इनाम के तौर पर विशेष सुरक्षा दी रखी है और वह सबसे ज्यादा ‘दो नंबर’ का काम कर रहा है। नकली नोट के धंधे से लेकर कब्जेदारी तक का काम कर रहा है। उनका इशारा संगीत सोम की ओर था।

शिवपाल ने कहा, “अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कारवाई होगी, चाहे वे हमारी ही पार्टी के ही लोग क्यो न हों।”

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने चार साल में सभी वादे पूरे कर लिए। जो वादे नहीं किया था, उसे भी पूरा कर दिया। यहां पढ़ाई फ्री है, दवाई फ्री, सिंचाई फ्री है।

केंद्र की भाजपा सरकार पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के पहले वादा किया था कि कालाधन वापस लाएंगे। सबके खाते में रुपये आएंगे। खाते तो खुल गए, पर एक भी पैसा नहीं आया।

शिवपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने गंगा को साफ-सुधरा रखने का वादा किया था। दो साल हो गए, पर गंगा मैली की मैली है।

उन्होंने कहा, “हमने गोमती की सफाई कराई। बुंदेलखंड में पानी की परेशानी थी, जिसके लिए 13 डैम खुलवा दिए गए। कई नदियों को खुदवाया भी गया।”

जनता से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि ठेकेदारों और इंजीनियरों के कामों पर लोग नजर रखें। कहीं गुणवक्ता सही न हो तो शासन-प्रशासन को पत्र लिखें। जांच कर दोषी इंजीनियर या ठेकेदार के खिलाफ कारवाई की जाएगी। चार साल पहले बनी सड़क पर गड्ढे हों तो उसकी भी शिकायत करें, कारवाई होगी।

मंत्री ने कहा कि सरयू में गिरने वाले तीन नालों को रोक दिया गया है। राम की पैड़ी तभी साफ होगी, जब एक तरफ से पानी आएगा और दूसरी तरफ से निकासी होगी। इसका भी प्रबंध कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493