हिंदू जागरण मंच की ओर से जनपद के राहुल प्रेक्षागृह में ‘हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें साध्वी प्राची को भी शामिल होना था, लेकिन जिला प्रशासन ने उनके आजमगढ़ प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद भी साध्वी वाराणसी के बाबतपुर एअरपोर्ट से आजमगढ़ के लिए रवाना हो गईं।
यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने वाराणसी से आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। लेकिन नाकेबंदी के बाद भी साध्वी प्राची कार्यक्रम स्थल पहुंच गईं।
मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलने के लिए विख्यात साध्वी ने कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन किया, लेकिन उनके संबोधन से पहले ही वहां पुलिस पहुंच गई और साध्वी को हिरासत में ले लिया। पुलिस साध्वी को वापस वाराणसी ले गई।
dharmpath.com dharmpath