भाजपा घूमने-घुमाने वाली पार्टी : जोगी

जोगी ने कहा कि दोनों ही स्थिति में देश-प्रदेश की जनता के पैसों की फिजूलखर्ची स्पष्ट नजर आ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही विदेश भ्रमण का जो दौर शुरू हुआ है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है और रमन सिंह पंचायत प्रतिनिधियों को नया रायपुर की सैर तथा देश भर में धार्मिक भावनाओं का दोहन करने के लिए यात्राओं पर ले जाकर वर्ग विशेष के वोट हासिल करने की नियत स्पष्ट उजागर हो रही है।

उन्होंने कहा, आश्चर्य की बात है कि नया रायपुर घुमाने की योजना का ठेका रमन सरकार ने नेशनल गेम्स की ब्लैक लिस्टेड कंपनी को ही दिया है जो इस ठेकेदारी के पीछे छुपे ‘स्वार्थ’ को इंगित करता है।

जोगी ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता यह समझ गई है कि नरेंद्र मोदी विदेश जाकर आउटसोर्सिग से लोकप्रियता प्राप्त करने की होड़ में लगे हैं और रमन सिंह प्रदेश में आउटसोर्सिग की सरकार को येन-केन-प्रकारेण चौथी बार लाने की जुगाड़ में छत्तीसगढ़िया का पैसा पानी की तरह बहाकर स्वार्थसिद्ध करने की जुगत में हैं।

उन्होंने कहा, दोनों ही स्थिति में देश एवं प्रदेश वासियों को छलने का प्रयास किया जा रहा है। देश व प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता सौंपकर पछता रही है।

जनता अगली बार इन भाजपाई धोखेबाजों को बदलने का मन बना चुकी है और अभी से 2018 व 2019 में ‘घूमने वाले’ नरेंद्र मोदी एवं ‘घुमाने वाले’ रमन सिंह को बदलने की मानसिकता बना चुकी है।

जोगी ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्सिग का भविष्य समाप्तप्राय स्थिति तक पहुंच चुका है। भविष्य में जनता छत्तीसगढ़ की, छत्तीसगढ़ के लिए एवं छत्तीसगढ़ के द्वारा बनने वाली सरकार लाने का संकल्प ले चुकी है। आउटसोर्सिग शासन अब चलने वाली नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493