‘चेन्नई 600028’ के सीक्वल का क्लाइमेक्स बनाएंगे 5 फिल्मकार

चेन्नई, 19 जून (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा में ऐसा पहली बार हो रहा है कि निर्देशक वेंकट प्रभु की आगामी फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए पांच फिल्मकार एक साथ आएंगे।

वेंकट की आगामी फिल्म 2007 में आई तमिल फिल्म ‘चेन्नई 600028’ की सीक्वल है।

रोमांचक बात यह है कि ये सभी पांच फिल्मकार वेंकट के साथ सहायक के रूप में काम कर चुके हैं।

निर्माताओं ने अपने एक बयान में कहा, “दोस्ती पर आधारित इस फिल्म आगे बढ़ेगी, क्योंकि वेंकट इसके क्लाइमेक्स के लिए उसने अपने पांच पूर्व सहायकों से संपर्क किया है। यह निर्देशक की अपने पूर्व सहायकों के साथ मित्रता को बढ़ावा देगी।”

वेंकट के साथ इस फिल्म के क्लाइमेक्स में काम करने वाले पांच फिल्मकार वेंकटेश रामकृष्णन, श्रवण राजन, श्रीपथी, चंद्रू और आर. नागेंद्र हैं।

इस फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493