एरदोगन ने तुर्की की नौसेना के एक लड़ाकू पोत के लॉन्च अवसर पर कहा, “तुर्की अपने जल एवं थल दोनों स्थानों पर चलने वाले जहाज एनादोलू के निर्माण के बाद अपने विमानपोतों के निर्माण के लिए तैयार हो जाएगा।”
तुर्की ने अप्रैल में एनादोलु का निर्माण कार्य शुरू किया था। इसके 2021 से संचालित होने की उम्मीद है। यह एफ-35 जेट विमानों की लैंडिंग के लिए उपयुक्त होगा।
एरदोगन ने तुर्की के रक्षा उद्योग के विकास पर जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2002 में इस उद्योग की विदेशों पर निर्भरता 80 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह घटकर 40 प्रतिशत रह गई है।
उन्होंने कहा कि तुर्की अपनी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति को देखते हुए अपने रक्षा उद्योग और सैन्य मुद्दों को स्थगित नहीं कर सकता।
dharmpath.com dharmpath