106 साल की महिला ने थामी ओलंपिक मशाल

रियो डी जनेरियो, 19 जून (आईएएनएस)। विश्व की सबसे बुजुर्ग स्काइडाइवर (आसमान में कलाबाजियां करना) बनने का गौरव हासिल करने के तीन साल बाद ऐडा जेमान्क्यू शनिवार को ओलंपिक मशाल थामने वाली सर्वाधिक उम्रदराज शख्स बन गईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेमान्क्यू ने एलेक्जेंडर काप्तारेंको का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सोची 2014 शीतकालीन ओलम्पिक रिले में हिस्सा लिया था। तब उनकी उम्र 101 वर्ष थी।

जेमान्यक्यू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं इसके लिए आभारी हूं। मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।”

ओलंपिक मशाल की यह यात्रा 95 दिनों की है, जो ब्राजील के 325 शहरों से होकर गुजरेगी। यह पांच अगस्त को रियो के माराकैना स्टेडियम में समाप्त होगी। इस दौरान लगभग 12,000 धावक इसमें हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493