सिडनी, 19 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में स्वतंत्र सिनेमा के जनक कहे जाने वाले फिल्मकार पॉल कॉक्स नहीं रहे। वह 76 साल के थे।
वेबसाइट ‘एसएसएच डॉट कॉम डॉट एयू’ की रिपोर्ट के अनुसार, हॉलैंड में जन्मे कॉक्स को उनकी ‘मैन ऑफ फ्लोवर्स’, ‘अ वूमेन्स टेल’ एवं ‘इनोसेन्स’ सरीखी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ऑस्ट्रेलियन डायरेक्र्ट्स गिल्ड (एडीजी) ने रविवार को ट्विटर पर उनके निधन की घोषणा की।
ट्विटर पोस्ट में लिखा गया, “दुखद समाचार। महान ऑस्ट्रेलियाई फिल्मकार पॉल कॉक्स नहीं रहे। 76 साल के थे।”
कॉक्स का जन्म 16 अप्रैल, 1940 को हुआ था। उन्हें 1980 के दशक में ‘लोन्ली हार्ट्स’ और ‘माय फर्स्ट वाइफ’ जैसी फिल्मों से प्रसिद्धि मिली।
ट्वीट में उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
अमेरिकी फिल्म समीक्षक रोजर एबर्ट ने कॉक्स को ‘अपने जमाने के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक और आधुनिक सिनेमा के नायकों’ में से एक बताया।
उनकी आखिरी फिल्म ‘फोर्स ऑफ डेस्टिनी’ (2015) थी, जिसमें अभिनेता डेविड वेन्हम थे। फिल्म कॉक्स के जीवन पर आधारित बताई जाती है।
कॉक्स की जान 2009 में लिवर प्रत्यारोपण से बचाई गई थी।
dharmpath.com dharmpath