देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने रविवार को बताया कि इस आपदा से प्रभावित होने वाले अधिकांश लोग पुरवोरेजो, बंजरनेगारा और केबूमेन जिलों के रहने वाले हैं।
एजेंसी के अधिकारी ने बताया, “भूस्खलन से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बाढ़ के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। खोज एवं बचाव अभियान जारी हैं।”
उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, जिसके कारण आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में बाधा हो रही है।
dharmpath.com dharmpath