नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को विश्वास जताया कि उसे परमाणु आपूतिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता मिल जाएगी और साथ ही स्पष्ट किया कि वह किसी अन्य देश के आवेदन का विरोध नहीं करेगा।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत इस मुद्दे पर अपने आम सहमति के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ता रहेगा और साथ ही चीन का समर्थन हासिल करने का भी प्रयास करेगा।
सुषमा ने कहा, “हम चीन को भी मनाने में कामयाबी हासिल कर लेंगे।”
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत एनएसजी में प्रवेश के लिए किसी अन्य देश के आवेदन का विरोध नहीं करेगा। लेकिन, विदेश मंत्री ने साथ ही रेखांकित किया कि अंतिम निर्णय योग्यता के आधार पर होना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath