कबीर जयंती के अवसर पर राज्यपाल ने दी बधाई

उन्होंने कहा कि संत कबीर की लेखनी में, समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने तथा आपसी सद्भावना एवं समन्वय को बढ़ाने की असीम ताकत है। आज भी उनके संदेश, समाज की कुरीतियों को दूर कर मानवता को राह दिखाने में प्रभावशाली हैं। कबीर के संदेशों ने तत्कालीन समाज को एक नई दिशा प्रदान की थी।

टंडन ने कहा कि कबीर ने समाज में फैली हुई सामाजिक विषमताओं पर कड़ा प्रहार किया और इसे समाप्त करने की दिशा में विशेष प्रयास किया। अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने साहित्य की अमूल्य सेवा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493