अमेरिकी कंपनी से 100 विमान खरीदेगा ईरान

‘प्रेस टीवी’ ने ईरान के नागरिक विमानन संगठन (सीएओ) के प्रमुख अली आबिदजादेह के हवाले से रविवार को कहा कि यह सौदा अमेरिका सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा, “देश के पास 250 विमान है और इसमें से 230 विमानों को सेवानिवृतत करने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि अमेरिकी वित्त विभाग की अनुमति के बिना अनुबंध की कोई सही समय सीमा निश्चित नहीं है।

इस सौदे की अनुमानिक कीमत 17 अरब डॉलर आंकी गई है, लेकिन सौदे पर आगे भी बातचीत की जा सकती है।

गौरतलब है कि ईरान के सड़क एवं शहरी विकास मंत्री अब्बास अखुंदी ने बुधवार को कहा था कि अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी के साथ समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी आने वाले कुछ दिनों में दी जाएगी।

ईरान ने जनवरी में एयरबस के साथ 27 अरब डॉलर मूल्य के 118 यात्री विमान खरीदने का समझौता किया था।

‘तेहरान टाइम्स’ की रपट के अनुसार, देश ने अगले दशक में लगभग 400 यात्री विमानों की अपनी जरूरत की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493