फ्रांस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न

पेरिस, 19 जून (आईएएनएस)। द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शनिवार को पेरिस के पार्क डी ला विलेट में किया गया। यह पेरिस का सबसे बड़ा शहरी सांस्कृतिक उद्यान है।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई और संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंगीकार की गई इस पहल में सभी आयुवर्ग के 2,000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

कई भारतीय, फ्रांसीसी सांस्कृतिक संघों, मैत्री समूहों, भारतीय प्रवासियों एवं आर्ट ऑफ लीविंग, स्वामी शिवानंद योग सेंटर, तपोवन, योग एंड कंपनी, सहज योग, ईशा फाउंडेशन और अन्य योग स्कूलों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।

भारतीय राजदूत मोहन कुमार ने आधुनिक जीवनशैली में योग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नौजवानों से व्यक्तित्व विकास और तनाव प्रबंधन के लिए प्रतिदिन योग करने पर जोर दिया।

पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को फ्रांस और भारतीय फिल्म जगत के कई कलाकार बढ़ावा दे रहे हैं।

पेरिस में भारतीय दूतावास ने रविवार को एफिल टॉवर के सामने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए अन्य कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493