रेल के प्रभु, कहेंगे ‘हैप्पी बर्थ डे टू यू’

जी हां, इसके लिए रेलवे ने मंडलों के कार्मिक विभाग से अफसर कर्मचारियों के नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर मांगे हैं। सभी रेल मंडल मुख्यालयों को 30 अगस्त तक भेजनी है।

रेलवे के मुताबिक, एक सितंबर से रेल मंत्री फोन पर जन्मदिवस की बधाई देने लगेंगे।

प्रभु जन्म दिवस की बधाई देने के साथ ही अफसर व कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा भी करेंगे और भारतीय रेलवे को बुलंदियों तक पहुंचाने में उनका सहयोग मांगेंगे।

कहा जा रहा है कि शुभकामनाएं भेजने का प्रभु का उद्देश्य रेलकर्मियों में अपनापन बढ़ाना और टीम भावना से काम करने की सोच को बढ़ावा देना है। सोच यह है कि ‘टीम स्पिरिट’ बढ़ेगी तो कार्य अच्छी तरह होगा और रेल सेवाओं में सुधार होगा।

खास बात यह कि प्रभु की बधाई सिर्फ रेलकर्मियों के सीयूजी मोबाइल पर मिलेगी। भारतीय रेल का संपर्क विभाग बधाई बांटने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर चुका है। इस संबंध में मंडलीय संपर्क विभाग के अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रेलवे के पास 12.50 लाख एयरटेल कंपनी के सीयूजी मोबाइल फोन हैं। सॉफ्टवेयर के जरिए इन्हीं मोबाइल नंबरों पर बधाई मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493