एडिलेड, 19 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की सबसे तेज महिला धावक मेलिसा ब्रीन ने कहा है कि रूस के खिलाड़ियों को निलंबित करने का अधिकारियों का फैसला सही है और वह इस बात के लिए खुश हैं कि वह अब इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में साफ-सुथरे खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
ब्रीन ने कहा कि नियामक संस्था रूस के खिलाड़ियों के निलंबन को बढ़ाने और खिलाड़ियों को निष्कासित करने के लिए बाध्य हो गई थी।
आस्ट्रेलिया के अखबार द एडवर्टाइजर ने शनिवार को ब्रीन के हवाले से लिखा है, “हम खेल को स्वच्छ चाहते हैं। हम ओलम्पिक में हर किसी के लिए समान मौके चाहते हैं।”
ब्रीन ने कहा, “मेरे हिसाब से उनके पास कोई और विकल्फ नहीं था। यह होना ही था। खेल और अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की विश्वसनीयता के लिए यह कदम उठाया जाना था। इसलिए उन्होंने कड़ा फैसला लिया और मैं इसके लिए उन्हें श्रेय देती हूं।”
कैनबरा की रहने वाली ब्रीन का यह दूसरा ओलम्पिक होगा। वह कड़े क्वालीफाई मुकाबले को पार कर ओलम्पिक में जगह बना पाई हैं।
dharmpath.com dharmpath