इस मौके पर उपस्थित युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि आम लोगों को बहुत दिनों तक झांसे में नहीं रखा जा सकता। नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार आम लोगों की भावनाओं को जो ठेस पहुंचाई है, इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में उनको जनता देगी।
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। महंगाई का मुद्दा उठाकर और अच्छे दिन लाने का वादा कर मोदी सत्ता में आए, लेकिन दो साल में महंगाई दोगुनी हो चुकी है, मोदी राज मंे आम लोगों के लिए दाल और सब्जियां खाना तक दूभर हो गया है। लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath