नायडू नई दिल्ली से सुबह 7:30 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर 9:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उनके साथ स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना) से सवेरे 9:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 9:50 बजे दुर्ग स्थित प्रथम वाहिनी के हेलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह और केंद्रीय मंत्री नायडू सुबह 10 बजे भिलाई के नेहरू नगर स्थित आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण समारोह और अनुषांगिक संगठनों के मिलन समारोह में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के बाद वे सुबह 11:15 बजे नायर समाजम स्कूल पहुंचेंगे और वहां तेलुगू समाज के मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 12:30 बजे सुराना कॉलेज खेल मैदान में विकास पर्व के अवसर पर आयोजित आमसभा में शामिल होंगे।
नायडू अपराह्न् 3:40 बजे दुर्ग के जिला जेल के नवीन परिसर का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4:30 बजे स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय नवनिर्मित परिसर के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
नायडू इस कार्यक्रम के बाद शाम 4:50 बजे प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। वे मुख्यमंत्री के साथ शाम 5:30 बजे सीआईएसएफ कैंप उतई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5:50 बजे रायपुर (माना) विमानतल पहुंचेंगे।
नायडू यहां से शाम 6:55 बजे नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
दुर्ग और भिलाई के कार्यक्रमों में नायडू और सिंह के साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री रमशिला साहू और संसदीय सचिव लाभचंद बाफना भी शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath