कबड्ड़ी टीम दबंग दिल्ली ने किया जर्सी का अनावरण

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रेंचाइजी टीम दबंग दिल्ली ने शनिवार को लीग के चौथे सत्र के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया।

दिल्ली ने इस सत्र में अपने सिर्फ दो ही खिलाड़ियों काशीलिंग और के.सेल्वामणि को ही बनाए रखा है और कई नए खिलाड़ियों के साथ टीम ने नए कोच को भी इस सत्र में अपने साथ जोड़ा है।

दिल्ली ने इस सत्र में ईरान के अनुभवी मिराजशेख, भूपेन्द्र सिंह, दीपक नरवाल, प्रशांत राय, डी.सुरेश कुमार, प्रशांत चव्हाण और विकास खंडोला को अपनी टीम में शामिल किया है। साथ ही सागर बांडेकर को टीम का नया कोच नियुक्त किया है।

जर्सी अनावरण के मौके पर मौजूद फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या खेतान ने कहा, “हमें अपनी नई टीम पर पूरा विश्वास है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल हैं। इनके पास अनुभव भी है और जोश भी।”

टीम के नए कोच सागर ने आने वाले सत्र के बारे में कहा कि उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है।

सागर ने कहा, “हमारे खिलाड़ी मानसिक और शरीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ी जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं उससे हमें विश्वास है कि इस सत्र में हम अपने विपक्षियों को मात देंगे। यह टीम खेल है और हमारी टीम एकजुट होकर आने वाले सत्र में खेलेगी।”

दिल्ली आने वाले सत्र में 27 जून को बंग्ला वॉरियर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493