छग विधानसभा में मंत्री-विधायकों ने किया योगाभ्यास

इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री महेश गागडा, सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशिला साहू, संसदीय सचिव, कई विधायक, पूर्व विधायक एवं निगम एवं मंडलों के अध्यक्ष एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव देवेंद्र वर्मा ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की इच्छा के अनुरूप योग को जन-जन तक पहुंचाने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंेने कहा कि योग संस्कृति सनातन काल से चली आ रही है।

योगाभ्यास पतंजलि योग समिति के राज्य समन्वयक छबिराम साहू के नेतृत्व में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493