जालंधर के बलराज ‘एमटीवी रोडीज एक्स4’ के विजेता

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। जालंधर के बलराज सिंह खेहरा को रविवार को रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज एक्स4’ का विजेता घोषित किया गया।

‘एमटीवी रोडीज एक्स4’ टेलीविजन रियलिटी शो एमटीवी रोडीज का 13वां संस्करण था, जिसके निर्णायक अभिनेता रणविजय सिंह, करण कुंद्रा, नेहा धूपिया एवं प्रिंस नरूला थे। शो की ज्यादातर शूटिंग भारत एवं भूटान में हुई।

बलराज सिंह शो में करण कुंद्रा के गैंग के सदस्य थे।

बलराज की फाइनल में अपनी ही टीम के सदस्य गौरव और प्रिंस की टीम के सदस्य नवदीश से टक्कर हुई।

शो में बलराज का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। वह एक बार शो से बेदखल तक हो गए थे और वाइल्ड कार्ड एंट्री से वापसी की थी।

बलराज ने विजेता घोषित होने के बाद कहा, “जीतना ही सब कुछ नहीं है। यही एकमात्र चीज है। यह मेरे साथ हुई सबसे बढ़िया चीज है और मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं।”

उन्हें विजेता के रूप में रिनॉल्ट डस्टर कार मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493