स्टार ट्रेक अभिनेता एंटोन की दुर्घटना में मौत

लॉस एंजेलिस, 20 जून (आईएएनएस)। ‘स्टार ट्रेक’ और ‘टर्मिनेटर सैल्वेशन’ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता एंटोन येल्चिन का एक ‘घातक कार हादसे’ में निधन हो गया। वह 27 साल के थे।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एंटोन के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, “उनका परिवार इस वक्त उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।”

लॉस एंजेलिस काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के ऑफिस से कहा गया कि एंटोन का शव कैलिफोर्निया स्थित स्टूडियो सिटी में एक घर में कार व दरवाजे के बीच फंसा मिला। मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि उनके सिर एवं सीने पर चोट के निशान हैं।

मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस की ओर कहा गया है कि ऐसा जान पड़ता है कि एंटोन की कार पार्किं ग स्थल में सही से पार्क नहीं हुई थी और इस बीच दरवाजा बंद हो गया। उन्हें 19 जून को देर रात 1.10 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

रूस में जन्मे एंटोन का परिवार 1989 को अमेरिका आ बसा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493