पति-पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या

अनूपपुर, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पति-पत्नी और बेटी की धारहीन हथियार से मार कर नृशंस हत्या कर दी गई। दो शव घर के भीतर और एक बाहर मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भालुमाड़ा थाने के प्रभारी ओमकार तिवारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार रात को दरसागर गांव के अर्जुन (28), उनकी पत्नी सुशीला (24) और उनकी बेटी गीता (12) की धारहीन हथियार व लोहे की छड़ मारकर हत्या की गई है। सोमवार की सुबह मां और बेटी के शव घर में मिले, जबकि अर्जुन का शव गांव में मिला है।

तिवारी ने बताया कि अर्जुन मजदूरी करता था और अपने पिता से अलग रहता था। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493