शिवराज अक्षम अभिभावक:सारे बच्चे बिगड़ गए

loonavatanil daveब्यूरो(भोपाल)–भाजपा के नेता जितना फटे कपडे को सीने की कोशिश कर रहे हैं उतना ही वह फटा चला जा रहा है।अभी सुधीर शर्मा जो खनन के क्षेत्र में माफिया कहला रहा है उसकी डायरी में नए खुलासे हो रहे हैं,सुरेश सोनी,सांसद अनिल माधव दवे,बृजेश लूनावत आदि के नाम डायरी में दर्ज पाए गये हैं।
इन लोगों की हवाई यात्रा ,होटल के खर्चे आदि के बिल अदा करने के सबूत डायरी में दर्ज है,भाजपा की मुसीबतें बढती ही जा रही हैं।शिवराज सिंह ने सिर्फ सेवा की कभी दो नंबर के पैसों को हाथ तक न लगाया,लेकिनं उनके पार्टी के लोगों के शौक नवाबी हो गए ,महंगे होटलों,हवाई यात्राओं के बिल खनन माफियाओं से अदा करवाने में ये फंसते नजर आ रहे हैं,अभी और भी नाम सामने आने वाले हैं ,मुख्यमंत्री क्या करें उनकी आड़ में क्या क्या होता रहा,विजय शाह को दिल पर पत्थर रखकर गले लगाना पड़ा,देश सेवा के लिए शिवराज सिंह को क्या क्या कुर्बानियां देनी पड़ रही हैं यह कभी इन्होने सोचा भी नहीं था तभी तो जानकार वरिष्ठ नेताओं ने शिवराज को ही चुनाव के लिए प्रोजेक्ट किया,क्योंकि वे जानते थे की शिवराज के सिवाय सभी फंस जायेंगे।
रोज नए नए खुलासे होने से यह सामने आ रहा है की शिवराज सत्ता और प्रशासन सँभालने में अक्षम रहे,ये परिवार के मुखिया की जिम्मेदारी अच्छे अभिभावक की तरह नहीं संभाल सके,जितने भी बच्चों की परवरिश इनके संरक्षण में हुई सब बिगड़ गए,सारे फेल।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493