नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को जगमती सांगवान से अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी से निष्कासित कर दिया। वह पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य थे।
माकपा ने एक बयान में कहा, “नई दिल्ली में केंद्रीय समिति के चल रहे सत्र में सांगवान को अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला लिया गया।”
हालांकि, पार्टी ने सांगवान को निष्कासित करने की वजह नहीं बताई है।
dharmpath.com dharmpath