नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को उड्डयन, फार्माश्यूटिकल्स और खाद्य प्रसंस्करण जैसे कुछ उद्योगों में विदेशी निवेश के नियमों में बड़े बदलाव की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में नियमों में बदलाव की घोषणा की गई है। विदेश निवेश नियमों में बदलाव का मकसद अधिक रोजगार पैदा करना, अवसंरचना में सुधार करना और निवेश के माहौल को विदेशी निवेश और प्रौद्योगिकी आकर्षित करने के लिए अधिक अनुकूल बनाना है।
विदेशी निवेश के नियमों में बदलाव को फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षा में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
dharmpath.com dharmpath