अफगानिस्तान में विस्फोट, 8 नागरिकों की मौत

काबुल, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बडखशान प्रांत में सोमवार को हुए एक बम विस्फोट में आठ नागरिकों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी ने कहा, “विस्फोट किशिम जिले के फैजाबाद शहर के मुख्य चौराहे पर हुआ।”

अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक सामग्री भीड़भाड़ वाली जगह पर एक मोटरसाइकिल में लगाकर रखी गई थी।

घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, “अधिकांश पीड़ित स्थानीय विक्रेता हैं, जबकि घायलों में कई महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। आसपास की कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।”

फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह अफगानिस्तान में एक दिन में हुआ तीसरा बम विस्फोट है।

सोमवार सुबह काबुल में एक आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को बस में उड़ा दिया था, जिसमें करीब 14 नेपाली सुरक्षाकर्मी मारे गए और अन्य नौ घायल हो गए।

यह विस्फोट सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट के बाद हुआ, जिसमें प्रांतीय परिषद के सदस्य सहित पांच लोग घायल हो गए।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के अनुसार, इस साल प्रथम तीन माह में हिंसा एवं तालिबान के हमलों में करीब 600 लोग मारे गए और 1,340 से अधिक लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493