गुड़गांव, 20 जून (आईएएनएस)। पंजाब के एक व्यक्ति को हरियाणा के मानेसर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के बेस कैंप में छिपकर प्रवेश करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
जांच अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि सेना खान उर्फ गुरदीप सिंह (33) को तड़के तीन बजे ब्लैक कैट कमांडो ने शिविर में पकड़ा।
अरोपी जालंधर जिले के फतेहगढ़ निहाल गांव का रहने वाला है। उसे बाद में हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एनएसजी के स्क्वाड्रन कमांडर दुर्गेश सिंह ने मानेसर पुलिस थाने में खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
अमित कुमार ने कहा आरोपी कथित तौर पर स्कूल पास आउट बताया जा रहा है जिसने नौकरी की तलाश में एनएसजी कैंप में प्रवेश करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि पूरा मामले का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
dharmpath.com dharmpath