स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी-4 का आगाज 25 जून को मुम्बई में

मुम्बई, 20 जून (आईएएनएस)। देश एक बार फिर ‘कबड्डी-कबड्डी’ बोलेगे क्योंकि स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 की शुरुआत 25 जून से मुम्बई मे होने जा रही है। तीन सीजन की सफलता के बाद कबड्डी का यह सबसे लोकप्रिय लीग एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने को तैयार है।

लीग के चौथे सीजन की शुरुआत पुनेरी पल्टन और तेलुगू टाइटंस टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से होगा और इसके बाद सीजन-2 के चैम्पियन यू मुम्बा और पहले सीजन के विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स टीमों के बीच होगा।

इस लीग के माध्यम से लोग कबड्डी कोर्ट पर असली पंगा का आनंग लेंगे। बीते तीन सीजनों में टेलीविजजन पर इस लीग की सफलता ने कई रिकार्ड ध्वस्त किए हैं।

सीजन-4 इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसमें हिस्सा लेने वाली आठ टीमों ने खुद को नए सिरे से तैयार किया है। सभी टीमें बहुत ही संतुलित हैं और इन सबके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, इसमें कोई शक नहीं।

इस सीजन में 12 देशों से कुल 24 विदेशी खिलाड़ी आठ टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। इन देशों में ईरान, केन्या, जापान, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य शामिल हैं।

स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग अमेरिका, ब्रिटेन, सब सहारा अफ्रीका, मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका सहित कुल 114 क्षेत्रों तक पहुंचेगा। सीजन-3 में टीवी व्यूअरशिप में 36 फीसदी इजाफा देखा गया था। इसी तरह सीजन-4 इस लीग में कीर्तिमानों की नई कड़ियां जोड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493