उप्र : बेगुनाह युवक की हवालात में धुनाई से मौत

पुलिस ने भी युवक को हवालात में बंद करके जमकर धुनाई कर दी। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे पहले लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा ट्रॉमा में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के पिपरौला साऊथ सिटी में रहने वाला देवानंद उर्फ नंदी (25) सोमवार सुबह तड़के क्षेत्र में टहलने के लिए गया था। बताया जाता है औरंगाबाद के पास कुछ अराजकतत्वों ने उसे पकड़ लिया और चोरी करने का आरोप लगाकर उसे पीटने लगे। पिटाई के दौरान वह अधमरा हो गया, तब दबंगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नंदी को हवालात में डालकर खूब धुनाई की, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई। आखिरकार ट्रॉमा सेंटर में उसकी सांस थम गई।

इस घटना पर थाना प्रभारी (अशियाना) संजय पांडेय ने कहा कि अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493