भोपाल : स्मृति ईरानी ने लाल परेड मैदान में किया सामूहिक योग

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल से लेकर जिलों, ब्लॉक और पंचायतों में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। राजधानी के लाल परेड मैदान में राज्य-स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

मंगलवार को सूर्योदय के साथ आयोजन स्थलों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। राजधानी के लाल परेड मैदान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक प्रतिनिधि भी पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ योगासन किए।

राज्य-स्तरीय सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थान, नेशनल कैटेड कोर (एनसीसी), एनएसएस, पुलिसकर्मी, शासकीय सेवक, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्तर पर हुए कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्रियों ने आमजन के बीच योग क्रियाएं कीं।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने चीन प्रवास के दौरान राज्य के लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को निरोगी काया के लिए जरूरी बताया और सभी से आग्रह किया कि योग अवश्य करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493