दिल्ली में आंशिक बदली, हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शाम या रात होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”

दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.05 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493