पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्की बदली छाई रही। लोग उमस से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, भागलपुर तथा गया में 25.2 डिग्री और पूर्णिया में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी पटना में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, गया में 39.5 डिग्री और पूर्णिया में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath