सोनाक्षी की ‘अकीरा’ अब 2 सितंबर को रिलीज होगी

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि उनकी अगली फिल्म ‘अकीरा’ अब दो सितंबर को रिलीज होगी। उन्होंने पूर्व में कहा था कि फिल्म 23 सितंबर को रिलीज हो रही है।

सोनाक्षी ने कहा कि वह यह देखने का इंतजार नहीं कर सकती कि ए.आर. मुरुगदोस ने उन्हें अपने निर्देशन की ‘अकीरा’ में किस तरह परिवर्तित किया है।

सोनाक्षी (29) ने ट्विटर पर लिखा, “क्योंकि मैं और आप दोनों यह देखने का इंतजार नहीं कर सकते कि मुरुगदोस ने ‘अकीरा’ में मुझे कैसे परिवर्तित किया है, इसलिए हम अब इसे दो सितंबर को रिलीज कर रहे हैं।”

फिल्म में वह एक्शन अवतार में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने बहुत पसीना बहाया था और कठिन प्रशिक्षण लिया था।

यह ‘हॉलीडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ के बाद मुरुगदोस के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है। वह फिल्म में मार्शल आर्ट्स करती नजर आएंगी।

फिल्म में उनके अभिनेता-नेता पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493